हल ही में व्हाट्सऐप ने नयी सर्विस को रोलऑउट कर दिया है. आप अपनी मैसेजिंग ऐप के माध्यम से अब आप डीटीसी बस की टिकट खरीद सकते है. व्हाट्सऐप की इस सर्विस के बारे में आइए जानते हैं-
WhatsApp पर एक नया फीचर आया है. इसकी मदद से आप आसानी से बस टिकट खरीद सकते हैं. व्हाट्सऐप के इस ताजा अपडेट के बाद यूजर्स को सिर्फ ऐप ओपेन करना होगा. व्हाट्सऐप का यह नया फीचर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा, जो बस में अकसर सफर करते हैं.
बस में सफर करने वालों को टिकट लेने के लिए आम तौर पर अपनी सीट से उठकर कंडक्टर के पास जाना पड़ता है. लेकिन अब व्हाट्सऐप ने आपने यूजर्स को नए फीचर से सहूलियत दी है, और उन्हें बस टिकट लेने के लिए अपनी सीट से नहीं उठना पड़ेगा।
WhatsApp का यह लेटेस्ट अपडेट अपने फ़ोन पर लेने के बाद आपको सिर्फ ऐप ओपन करना होगा। उसके बाद एक नंबर पर या फिर क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। हिंदी और इंग्लिस में मिलने वाली इस सर्विस की मदद से आप डीटीसी बस टिकट अपने लिए आसानी से खरीद सकते है.
WhatsApp से कैसे बुक करें टिकट?
- व्हाट्सऐप की मदद से DTC बस टिकट खरीदने या बुक करने के लिए आपको सबसे पहले +918744073223 नंबर पर Hi लिखकर भेजना है.
- इसमें ऊपर डीटीसी का लोगो और उसका नाम लिखा हुआ दिखाई देगा.
- अब आपको अपनी भाषा चुन लेना है. भाषा चुनने के बाद आपके सामने तीन ऑप्शंस आयेंगे.
- Book Ticket, Download Ticket और Last Transaction का ऑप्शन दिखाई देगा.
- टिकट खरीदने के लिए बुक टिकट का प्रोसेस आगे बढ़ाएं और पेमेंट कर अपनी टिकट बुक कर लें.
WhatsAap पर खरीदें दिल्ली मेट्रो का टिकट भी
मेटा प्लेटफॉर्म्स वाला व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए इससे पहले दिल्ली मेट्रो में टिकट बुकिंग की सर्विस भी प्रस्तुत कर चुका है. इसमें क्यूआर कोड या नंबर पर मैसेज कर, प्रॉसेस फॉलो करने और पेमेंट करने के बाद मेट्रो टिकट खरीदा जा सकता है.
आपको हमारी द्वारा लिखा हुआ पोस्ट कैसा लगा आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं और हाँ अगर और भी पोस्ट आपको देखना है तो यहाँ क्लिक करके उस पोस्ट को भी देख सकते है
हमारी द्वारा लिखा हुआ पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका प्रेम पूर्वक धन्यवाद!
.jpg)
.jpg)
0 Comments